जिंदगी में अगर ठोकर ना लगे हम कुछ नहीं सीखते हैं समस्याएं चोटें और धोखे हमें बहुत कुछ सिखाते हैं. जिसकी जिंदगी में कोई समस्या ना आई हो कोई दुख ना आए हो वह इस जिंदगी के रहस्य को कभी नहीं समझ सकता. जिसकी जिंदगी में सब चुटकी बजाकर हो जाता है उसकी जिंदगी बहुत आसान है जैसे चिराग को घिसे और जिन प्रकट हो गया उससे अपनी इच्छा जाहिर करो वह पलक झपकते पूरी कर देता है. ऐसी जिंदगी बहुत ही खुश नसीब वाले लोग को मिलती है. हर किसी की जिंदगी में एक फिल्मी हीरो जैसा कैरेक्टर वाला व्यक्ति होता है जो उसकी जिंदगी को बहुत ही आसान कर देता है वह लोग भी बहुत ही खुशनसीब होते हैं जिनके पास ऐसे लोग हैं हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अभिनेता या अभिनेत्री है वह अपने जीवन में अभिनय कर रहा है. हर कोई व्यक्ति एक दूसरे के जीवन में अभिनय करते हुए पूरे जीवन गुजार देते हैं ये अभिनय हम बड़े ही गंभीरता से करते है हमें पता ही नहीं चलता कि हम अभिनय रहे हैं . यह अभिनय हम अपने परिवार में दोस्तों के साथ सगे संबंधियों के साथ करते हैं. अंतर केवल इतना है के परदे पर अभिनय काल्पनिक होता है और जीवन में वास्तविक, जीवन में डायलॉग खुद ही बोलने होते हैं उन्हें कोई लिखकर नहीं देता
Comments